16 साल की शादी तोड़ फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर संग जोड़ा नाता, तस्वीरों में देखें इनकी प्यारी बॉन्डिंग
फरहान के पैरेंट्स उनके बचपने में ही अलग हो गए थे। उनके पिता ने 1984 में शबाना आज़मी से शादी कर ली। बताया जाता है कि फरहान किसी भी धर्म को नहीं मानते हैं।
फरहान अख्तर, फराह खान और साजिद खान के कजिन भी हैं। उन्होंने मुंबई से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की और बाद में इसी शहर से लॉ की डिग्री हासिल की।
फरहान ने साल 2000 में अधुना भबानी से शादी की। दोनों इससे पहले तीन साल तक रिलेशनशिप में थे। उनकी पहली मुलाकात ‘दिल चाहता है’ के दौरान हुई थी, जिससे फरहान ने डायरेक्शन में डेब्यू किया था।
इसी फिल्म से अधुना ने भी बॉलिवुड हेयरस्टाइलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया था। दोनों के दो बच्चे हैं। साल 2016 में इनका रिश्ता टूट गया। 2017 में इनका तलाक हो गया। बच्चों की कस्टडी अधुना के पास है।
इसके बाद फरहान साल 2018 से वीजे शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियली कबूल किया है। दोनों साथ में फोटोज शेयर कर अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं।
.